Sexual Relationship: सेक्शुअल परफॉर्मेंस में कमी आना नहीं है नपुंसकता के लक्षण, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Home HEALTH Sexual Relationship: सेक्शुअल परफॉर्मेंस में कमी आना नहीं है नपुंसकता के लक्षण, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Sexual Relationship: सेक्शुअल परफॉर्मेंस में कमी आना नहीं है नपुंसकता के लक्षण, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

समाज में आज भी लोग सेक्शुअल रिलेशन के बारे में खुलकर बात करने से कतराते हैं। जिसकी वजह से लोगों को इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है, या कह सकते हैं कि लोगों में जानकारी का अभाव है। कई बार गलत जानकारी की वजह से कई बड़ी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। वहीं सेक्शुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी और नपुंसकता में फर्क नहीं कर पाते हैं। वहीं इस बारे में सही जानकारी नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच दूरियां पैदा होने लगती हैं। इसलिए सेक्शुअल रिलेशन के बारे में सही जानकारी और पति-पत्नी की आपसी बातचीत बहुत जरूरी होती है। 

आपको बता दें कि पुरुषों में सेक्शुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी एक आम समस्या है। बिजी लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से इन मामलों में तेजी आ रही है। सेक्शुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी इतनी अधिक बढ़ गई है कि पुरुषों के लिए नॉर्मल यौन संबंध बनाना बेहद मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अधिकतर पुरुष इसको नपुंसकता समझ बैठते हैं। जिसके कारण पुरुषों का यौन संबंध बुरी तरह से प्रभावित होता है।

सेक्शुअल परफॉर्मेंस और नपुंसकता दोनों अलग-अलग समस्याएं हैं। इरेक्शन या ऑर्गेज्म पाने में मुश्किल आना नपुंसकता नहीं होती है। कई बार कोई लंबी बीमारी, तनाव और कमजोरी आदि की वजह से भी सेक्शुअल परफॉर्मेंस में कमी आती है।

सेक्शुअल परफॉर्मेंस में कमी होने पर पुरुषों के मन में डर बैठ जाता है कि अब वह कभी फिजिकल रिलेशन में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। वहीं समय के साथ यह डर बढ़ता जाता है और पुरुषों के मन में यह बात बैठ जाती है कि उनको नपुंसकता की समस्या है। जबकि असल में उनके साथ यह समस्या नहीं होती है।

इस समस्या को नपुंसकता समझने वाले पुरुषों को काउंसलिंग की मदद लेनी चाहिए। क्योंकि लंबे समय तक इस स्थिति के बने रहने पर पुरुषों में यौन संबंध बनाने की इच्छा धीरे-धीरे कम हो जाती है।

ऐसे में इस केस में देर हो इससे पहले एक्सपर्ट्स से मिलना चाहिए। बता दें कि अधिकतर केसेज में यह समस्या काउंसलिंग से ठीक हो जाती है। हांलाकि बेहद कम मामलों में ऐसा होता है कि पुरुषों को मेडिकेशन की जरूरत पड़े।

अगर आपके पति को भी ऐसी समस्या है, तो उनको समझाएं और डॉक्टर से अपनी समस्या को शेयर करें। ऐसा करने से आपको इस प्रॉब्लम से जल्द ही निजात मिल जाएगी।

संबंध बनाने के दौरान पुरुष सिर्फ अपनी इच्छाओं का ध्यान रखते हैं। वहीं कई बार पत्नी क्या चाहती हैं, उनको इससे मतलब नहीं होता है। जिसके कारण महिलाएं कई बार अपनी सेक्शुअल लाइफ से खुश नहीं रहती हैं।

बता दें कि महिलाओं का फिजिकल रिलेशन में असंतुष्ट रह जाना एक बड़ी समस्या है। हांलाकि यह बहुत अच्छी बात है कि आप अपनी यौन इच्छाओं को लेकर जागरुक हैं। लेकिन अभी भी महिलाओं को इसकी सही जानकारी नहीं होती है। 

इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि लड़कियों को बचपन से यह सिखाया जाता है कि फिजिकल रिलेशन बनाना गलत बात है। जिसके कारण आज भी कई लड़कियां शादी के बाद भी संबंध बनाने में हिचक व घबराहट महसूस करती हैं।

फिजिकल रिलेशन को बेहतर बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि पति-पत्नी आपस में इस बारे में बात करें, एक-दूसरे की भावनाओं और इच्छाओं को समझें। फिजिकल रिलेशन के दौरान यदि महिला अपने पति से कुछ चाहती हैं, तो इस बारे में पति से खुलकर बात करनी चाहिए।

वहीं कुछ महिलाओं के मन में यह डर बैठा होता है कि यदि वह अपनी यौन इच्छाओं के बारे में पति से बोलती हैं, तो वह इसे गलत तरीके से न समझें। या फिर पत्नी के कैरेक्टर पर सवाल न उठाएं। यह सोचकर अपनी इच्छाओं को रोकना सही नहीं है।

अगर आप अपने पति से अपनी इच्छाओं को शेयर करती हैं, तो उनको भी खुशी होगी। क्योंकि इसमें दोनों की भागीदारी जरूरी होती है। वहीं जब पति-पत्नी एक-दूसरे की खुशी, इच्छाओं और भावनाओं का ख्याल रखते हैं, तो दोनों को यौन संतुष्टि मिलती है। साथ ही इसका असर आपके रिश्ते पर भी पॉजिटिव पड़ता है। फिजिकल रिलेशन से संतुष्ट होने पर रिश्ते में दूरियां नहीं बढ़ती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.